कवर्धा हिंसा: 60 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, लाठी-डंडे से किया था हमला, बड़े अफसरों के साथ 20 से अधिक पुलिस हुए थे घायल

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दो दिन पहले एक बार फिर झंडा विवाद हुआ था। यह विवाद हिंसक रूप ले लिया और प्रदर्शनकारी उग्र होकर लाठी-डंडे और हथियारों से हमला करने लगे। हमले के दौरान सुरक्षा में तैनात 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

किसी के सिर में गंभीर चोटें आई, किसी का हाथ फ्रैक्चर हो गया तो कई पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए। हमले में पुलिस अधिक्षक, एडिशनल एसपी, सीएसपी समेत कई बड़े पुलिस अफसर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More: गर्मी को कहे गुडबाय! क्योंकि सबसे कम दाम में धड़ल्ले से बिक रहे ये सस्ते AC

60 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

इस प्रदर्शन के दौरान हमला करने के मामले में पुलिस ने 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों से मोटरसाइकिल, एक पिकअप और 60 से अधिक मोबाइल भी जब्त किया गया है।

मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रदर्शकारियों के द्वारा पुलिस पर लाठी डंडे, पत्थर से हमला किया गया था। इस हमले में 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए है। ये घटना ग्राम हॉर्मो में 3 मार्च को हुई थी। एसपी ने आगे कहा कि अगर पुलिस मोर्चा संभालने में देरी करती तो और भी बड़ी घटना हो सकती थी।

Read More: आवास को लेकर CM भूपेश का ऐलानः प्रदेश के हितग्राहियों के लिए सरकार प्रतिपद्ध, 1 अप्रैल से नवीन सर्वे…

ये था पूरा मामला

आपको बता दें कि, गोंडवाना समाज के सतरंगी झंडा के अपमान को लेकर समाज के लोगों ने 3 मार्च को राजनांदगांव में एक बैठक रखी थी। बैठक के बाद सैकड़ों की संख्या में गोंडवाना समाज के लोग झंडे का अपमान करने का आरोप लगाते हुए दुर्गे भगत की गिरफ्तारी को लेकर ग्राम हरमो पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में कवर्धा पुलिस बैरिकेड लगाकर तैनात थी।

इस दौरान पुलिस को देखकर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। घटना में एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर, सीएसपी, टीआई सहित 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त