Herbal Holi : बाजार के केमिकल रंगों से रहें दूर, घर पर आसानी से ऐसे बनाएं हर्बल गुलाल

लाइफस्टाइल डेस्क, तोपचंद। Herbal Holi : होली की शुरआत होने ही वाली है। अपनी तैयारियां पूरी करलें, बाजार मे बिक रहे गुलाल से अब दूर रहे। और घर पर ही बड़े आसानी से बनाएं हर्बल गुलाल। गुलाल, पिचकारी, गुब्बारे सभी के दाम बेहद ज्यादा हैं। जो कि आपकी जेब काटने के अलावा आपके चेहरे को भी ख़राब कर सकता है। अगर आपका भी पसंदीदा त्यौहार होली है। और आप भी बाजार के केमिकल भरे रंगो से बचना चाहते हैं तो बस घर पर ही बड़े आसान तरीके से होली रंग बिरंगे गुलाल बना सकते हैं।

आपको बता दें, बाजार में मिलने वाले रंग कैमिकल से बनाए जाते हैं। इससे त्वचा ख़राब होती है। ऐसे में होली के शौक़ीन घर के सामने से ही रंग बना सकते हैं। आप इन रंगों से बिना किसी टेंशन के जमकर होली खेल सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं गुलाल

गुलाल का बेस तैयार करने के लिए हमें चाहिए होगा कॉर्न स्टार्च या कॉर्न फ्लॉर। बस इसी बेस के सहारे हम खाने पिने की चीजों से रंग बनाएंगे अलग अलग रंग के लिए अलग अलग सामग्री आइए देखते हैं

गुलाबी रंग के लिए चुकुंदर का इस्तेमाल करेंगे। सबसे पहले चुकंदर को छोटे टुकड़ों में काट के पीस लें इसके बाद उसका जूस निकाले थोड़े-थोड़े जूस को कॉर्न फ्लोर में मिलाएं। और खुशबू के लिए थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। और इसे सुखा दे। बस इतना ही आसान था इसे बनाना और होली में खूब इंजॉय करें।

हरे रंग के लिए पालक का इस्तेमाल करेंगे। सबसे पहले पालक को पीस लें इसका जूस निकाल कर कॉर्न फ्लोर में मिला ले। अब चाहे तो खुशबू के लिए कोई भी फूड एसेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस फिर इसे 1 दिन सुखा लें। बनकर तैयार है हरे रंग का गुलाल।

पीले रंग के लिए हम हल्दी का इस्तेमाल करने वाले हैं। जो कि आपके चेहरे के लिए भी बहुत अच्छी है। सबसे पहले थोड़ा सा पानी को उबालें और इसमें 2 चम्मच हल्दी के मिला ले। इसे ठंडा होने के बाद कॉर्न फ्लोर में मिला ले। और सुखाले। बनकर तैयार है पीले रंग का गुलाल।

नीले रंग के लिए थोड़े से पानी में खाने वाला नीला फूड कलर मिलाए। और इसे कॉर्न फ्लोर में मिलाले। आप चाहे तो इसमें भी फूड एसेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद इसे सुखा लें। बस बनकर तैयार है नीले रंग का गुलाल।

नारंगी रंग के लिए पहले जैसे ही थोड़े से पानी में खाने वाला ऑरेंज फूड कलर मिलाएं और इसे कॉर्न फ्लॉर में मिला ले। अब चाहे तो इसमें केवड़ा एसेंस मिला ले। और इसे सुखा लें। बस बनकर तैयार है ऑरेंज रंग का गुलाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त