CG News: शराबी पिता ने बेटे की फोड़ दी आंखें, मां ने नहीं दिए पैसे तो बेटे पर परसुल से किया हमला

तोपचंद, महासमुंद। महासमुंद जिले में नशे में धूत एक कलयुगी पिता ने अपने पांच साल के बेटे की दोनों आंखें फोड़ दी। इस हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इधर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरदिया का है। बीती रात नशे में धूत एक पिता गजानंद सिन्हा ने अपने बेटे की आंखे फोड़ दी। गजानंद सिन्हा ने अपनी मां रूखमणी सिन्हा से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मां ने पैसा नहीं दिया तो आरोपी अपनी मां को जान से मार दूंगा कह कर उसे दौड़ने लगा। इसकी बीच नशे में धूत गजानंद सिन्हा की नजर घर के आंगन में बैठे अपने पांच साल के बेटे जयकुमार पर पड़ी।

Read More: Jawan Advance Booking: शाहरुख खान की फिल्म जवान रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार, एडवांस बुकिंग के चौंका देने वाले आंकड़े

गजानंद सिन्हा ने अपने बेटे को पकड़ लिया और परसुल से बेटे की दोनों आंखे फोड़ दी। किसी तरह बच्चे को छुड़ाया गया और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इधर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त