8 दिन तक हड़ताल का ऐलानः कल से रायपुर में जुटेंगे रसोईया, 2 दिन की मिली अनुमति…

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ रसोईया संघ ने अपनी मांगों को लेकर फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने 8 दिन के हड़ताल करने का ऐलान किया है, वहीं जिला प्रशासन की ओर से दो दिन की अनुमति दी गई है। 10 और 11 अप्रैल को प्रदेश की हजारों रसोईया नया रायपुर में आंदोलन करेंगी।

संघ की प्रांता अध्यक्ष नीलू ओगरे ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 87 हजार से अधिक रसोईया भोजन बनाने का काम करतीं है। इन्हें प्रतिमाह 1500 रूपए दिया जाता है। ये राशि केवल 10 माह के लिए दी जाती है। वहीं बजट में 300 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इतनी कम राशि की बढ़ोतरी से संघ के कर्मचारियों में काफी आक्रोश है।

इससे पहले रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया था

ये भी पढ़ें: CG BIG News : दुष्कर्म के मामले सजा काट रहे कैदी ने जेल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा की…

इसके अलावा इस काम में शामिल महिला समूहों को सामग्री के लिए बहुत कम राशि दी जा रही है। हम चाहते है कि, इन राशियों में बढ़ोतरी की जाए।

17 अप्रैल तक हड़ताल रखने की बात

उन्होंने आगे कहा कि, सभी रसोईया और स्व सहायता समूह के अध्यक्ष को सूचित किया गया है कि, 10 से लेकर 17 अप्रैल तक हड़ताल रखी गई है। इसकी जानकारी अपने प्रधान पाठक को देने कहा गया है। जिला प्रशासन से 2 दिन का परमिशन मिला है। हम हर दिन जाकर दो 2 दिन का परमिशन लेंगे।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त