इंजीनियरिंग के छात्र ने लगाई फंसी: सुसाइड नोट में लिखा- एक दिन ये होना था, I Am Sorry…

तोपचंद, दुर्ग। Engineering Student Hanged: दुर्ग जिले में इंजीनियरिंग के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक छात्र के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं बताया गया है।

घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर निवासी रोहित देवांगन बीटेक चौथे सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहा था। वह किराए के मकान में रहता था। आज सुबह उसके दोस्त ने कमरे में उसका शव लटकते देखा और इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। मकान मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।

Read More: दबाव में हैं राज्यपाल! मुलाकात के बाद मंत्री लखमा बोले- वो इंग्लिश ज्यादा बोलते है…

सुसाइड नोट मिला

पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। उसमेें लिखा है कि मैं जो भी किया हूं अपनी मर्जी से किया हूं। इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए। ये मेरी डेस्टिनी थी। ये आज नहीं तो कल मेरे साथ होना था। मैं इसके लिए साॅरी बोलता हूं। I’m so sorry। मैं आत्महत्या पढ़ाई या किसी अन्य कारण से नहीं कर रहा हूं। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है और परिचितों से पूछताछ कर रही है.

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त