CG News : CM ने ईंट भट्ठे में श्रमिकों की मौत पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख देने की दी मंजूरी

महासमुंद, तोपचंद। आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड से ईंट भट्टे में काम कर रहे 5 श्रमिकों की मौत की खबर आई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Read More : CG BREAKING: ईट भट्ठे में काम करने वाले 5 मजदूरों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री ने मृतक मजदूरों के परिवार को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की मंजूदी दी है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर दिए जांच के आदेश

महासमुंद के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि घटना में घायल श्रमिक को बेहतर उपचार के लिए राजधानी रायपुर रेफर किया गया है। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने दुर्घटना के जांच के आदेश दिए है । जानकारी मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने मृत श्रमिकों शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया हैं।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Little Neha Kakkar: क्या आपने देखा छोटी नेहा कक्कर, देखें वीडियो फ्रिज का पानी पीने से कौन सी बीमारी होती है? Parineeti Chopra and Raghav Chadha’s wedding photos CNG Car Under 8 lakh : दमदार सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश है सीएनजी कारें iPhone 15 की पहली सेल शुरु, यहां पाएं आधे से भी कम रेट में फ़ोन