
महासमुंद, तोपचंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बता दें कि यहां एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 5 लोगों की जान चली गई है। दरअसल यहां ईट भट्ठा में बड़ा हादसा हुआ है।
Read More : CG Breaking : नक्सलियों ने बीच मार्ग में रखा पर्चा, आवागमन पूर्णतः बंद, क्षेत्र में दहशत का माहौल..
बता दें कि बसना के गढ़फुलझर में ईट भट्टा में काम कर रहे 5 मजदूरों की मौत हो गई है। वही काम कर रहे एक मजदूर घायल अवस्था में है ऐसा बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और ग्रामीणों को मदद से घायल को अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही घायल मजदूर की तबीयत नाजुक बताई जा रही है।
सभी मजदूर मृतक गढ़फूलझर के निवासी बताए जा रहे है ।पुलिस जांच में जुटी है।