
एंटरटेनमेंट डेस्क, तोपचंद। Satish Kaushik Death : बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। सतीश के निधन के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ चुकी है। हर कोई उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है।
निधन के बाद उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया था। सतीश के परिवार में उनकी पत्नी शशि हैं और उनकी एक बेटी वंशिका कौशिक है, जो 11 साल की है। एक्टर की मौत से उनका परिवार टूट गया है।
Read More : ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक, अस्पताल में तोड़ा दम
एक दिन पहले ही धूमधाम से मनाई थी होली
एक्टर ने एक दिन पहले ही अपने परिवार वालों के साथ धूमधाम से होली मनाई थी।एक दिन पहले तक वो बिल्कुल ठीक थे और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थे. 7 मार्च को उन्होंने मुंबई के जुहू में शबाना आजमी के घर होली पार्टी अटेंड की थी। यहां सतीश कौशिक ने अपने करीबियों संग धमाकेदार अंदाज में होली का जश्न मनाया था। उन्होंने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें एक दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं। सतीश कौशिक के होली सेलिब्रेशन में महिमा चौधरी, जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा और अली फजल दिखाई दिए थे।
उन्होंने दोपहर तक पार्टी में खूब एन्जॉय किया और फिर उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। 7 तारीख को मुंबई में होली का जश्न मनाने के बाद बीते दिन 8 मार्च को उन्होंने दिल्ली में अपने परिवार संग होली का धमाकेदार अंदाज में जश्न मनाया। लेकिन होली खेलने के बाद उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें Fortis हॉस्पिटल ले जाया गया. डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्होंने देर रात में दम तोड़ दिया।
Read More : Gold Rate Today : होली के बाद ही सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट, देखें आज के ताजा रेट
800 रुपये से करोडो तक का सफर
सतीश कौशिक ने फिल्मों में काम करने से पहले एक कपड़ा मिल में 400 रुपये महीने की पगार पर नौकरी की थी. उनके सपने बड़े थे और इसे पूरा करने के लिए सपनों की नगरी मुंबई आ गए। एक्टर बनने के अपने सपने को सच करने के लिए वे दिल्ली के मुंबई आए, तब उनके जेब में सिर्फ 800 रुपये थे। वो इन रुपयों के साथ ही मुंबई पहुंचे थे. जिसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत से खूब नाम तो बनाया ही, साथ ही उन्होंने उस 800 रुपये को करोड़ों में तब्दील कर दिया।
सतीश कौशिक ने 35 साल तक बॉलीवुड में काम किया और अपनी जानदार कॉमेडी से करोड़ों फैंस को हजारों पर हंसाया. हालिया दिनों में सतीश हर मूवी के लिए 1 करोड़ की फीस लेते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति 120 करोड़ रुपये बताई गई है।