@बिट्टू शर्मा

तोपचंद, जांजगीर-चांपा। आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने महिला को बदनाम करने की धमकी दी थी। जिसके बाद महिला ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, आरोपी शिवचरण गढ़ेवाल नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल का भाई है.

इस मामले में महिला का आरोपी पति गेलानंद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब एक और आरोपी शिवचरण गढ़ेवाल को भी नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले साल 30 जून 2022 को मोनिका रात्रे ने जहर सेवन कर ली थी। ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिस पर थाना नवागढ़ पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

Read More: होली के मौके पर बारिश! रंगों के साथ भीगने का मिलेगा डबल मजा, जानें कैसा रहेगा मौसम…

जांच के दौरान पता चला कि, मृतिका को उसके पति द्वारा चरित्र शंका करके अपमानित कर बदनाम करने की धमकी दी जा रही थी। महिला ने इसी से भयभीत होकर जहर सेवन कर आत्महत्या की थी। मृतका के पास से सुसाईड नोट मिला था। जिसमें मेरी मौत का जिम्मेदार शिवचरण लिखा था। इस मामले में महिला के पति गेलानंद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं आरोपी शिवचरण गढ़ेवाल को भी गिरफ्तार किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *