तेंदुए ने तीन वर्षीय बच्ची और बुजुर्ग पर किया हमला, बच्ची की मौत, वन विभाग अलर्ट

तोपचंद, धमतरी। जिले के नगरी सिहावा क्षेत्र में लगातार तेन्दुआ का आंतक बढ़ते जा रहा है। तेन्दुआ पहले पशुओं का शिकार करता था अब तेन्दुआ आदमखोर हो चुका है। तेन्दुएं ने एक 3 वर्षीय बच्ची को अपना शिकार बनाया है जिससे उसकी मौत हो गई। मामला सांकरा वन परिक्षेत्र के धौराभाठा खुदुरपानी भैंसामुड़ा पंचायत का है।

जहां तेन्दुआ ने 3 वर्षीय नेहा पिता संतोष कमार पर बीते शाम 6 बजे के आसपास हमला कर दिया। बताया जा रहा कि बच्ची घर की आंगन में खेल रही तभी तेन्दुएँ ने हमला कर दिया और 100 मीटर तक बच्ची की गर्दन को पकड़कर घसीटते हुए ले गया। परिजनों की चीखपुकार के बाद तेन्दुएँ बच्ची को छोड़ा लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

इसी प्रकार धौराभाठा में ही रात 11-12 बजे के बीच तेन्दुएं ने गांव के बुजुर्ग बुधराम कमार पर हमला कर दिया। हमले के दौरान बुजर्ग घर के भीतर सो रहा था। तभी अचानक तेन्दुएं ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। बुधराम व परिजनों द्वारा जोर जोर से चिल्लाने से तेन्दुआ जंगल की ओर भाग गया। तेन्दुएं के हमले से बुजुर्ग बुधराम के सिर में गंभीर चोटे आई है जिसे उपचार हेतु नगरी सिविल अस्पताल ले जाया गया।

तेन्दुएं के बढ़ते हमले को देखते हुए वन विभाग द्वारा अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि वे घरों के बाहर न रहे। वन विभाग द्वारा अलग-अलग जगहों पर तेन्दुएं को पकडऩे जाल बिछाया गया है तेन्दुएं के पकड़ में आते ही उसे दूसरे इलाके में छोड़ा जाएगा। वन विभाग की कई टीम तेन्दुएं के खतरे को देखते हुए तैनात है। बच्ची की मौत के बाद वन विभाग द्वारा सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त