छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के आसार, तापमान में नहीं होगा बदलाव, सुकमा में ठहरा मानसून

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चल सकती है। प्रदेश में अगले दो दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। वहीं सोमवार को सबसे गर्म रायपुर और तिल्दा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार,अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी 24 घंटे में प्रदेश के उत्तरी व मध्य भागों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है।

सुकमा में ठहरा मानसून

मौसम विभाग का कहना है कि सुकमा से मानसून पिछले 3 दिनों तक आगे बढ़ नहीं पाया है। इसके वजह से मानसून सक्रिय नहीं है। यही वजह है कि प्रदेश में इन दिनों तेज धूप के साथ गर्मी और उमस लग रही है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में अगले तीन दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

इन संभागों के जिलों में बारिश के आसार

रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई जिलों में आज बारिश के आसार हैं। साथ ही एक दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश के कई जगहों पर बारिश हुई। एक दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चली। रायपुर लाभांडी में बारिश के मुख्य आंकड़े भी दर्ज किए गए हैं। 

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त