ओमान में बंधक है भिलाई की दीपिका जोगीः मदद के लिए पीसीसी अध्यक्ष ने विदेश मंत्री, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई की महिला दीपिका जोगी की मदद करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने विदेश मंत्री और उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है।

ओमान के मस्कट में बंधक बनाई गई महिला की मदद के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मुख्य सचिव, डीजीपी छत्तीसगढ़ पुलिस, जिलाधीश दुर्ग, पुलिस अधीक्षक दुर्ग को पत्र लिखा है।

Read More: Bhupesh Baghel on Hasdeo : पूर्व सीएम भूपेश का बड़ा बयान, नई सरकार बनने के बाद अंधाधुन पेड़ की कटाई हो रही है…

पत्र में क्या कहा गया?

पत्र में उन्होंने अनुरोध किया है कि समाचार माध्यमों में यह खबर प्रसारित हुई है कि हमारे राज्य छत्तीसगढ़ की एक महिला जो कि वार्ड 27 शक्ति नगर सड़क 16 खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग की निवासी है। वह 30 मई 2023 को केरल की एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से हाउस मेड का काम करने ओमान की राजधानी मस्कट भेजी गयी थी।

उस महिला ने अपना एक वीडियो भेजकर बताया है कि उसके साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा है। प्रताड़ित किया जा रहा है। उसे घर वापस नहीं आने दिया जा रहा, वहां पर जिनके यहां वह काम करती है उसकी मालकिन धमका रही है कि 3 लाख रू. दो वर्ना दूसरे को बेचकर पैसा वसूलेंगे।

यह मामला बेहद ही गंभीर है देश की और हमारे प्रदेश की एक महिला विदेश में संकट में फंसी है। मेरा आपसे आग्रह है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर उक्त महिला दीपिका जोगी को तत्काल स्वदेश वापसी के प्रबंध सुनिश्चित करवाने का कष्ट करें।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त