IT छापे के बाद पूर्व मंत्री अमरजीत ने क्यों कहा- ‘हमें गोली मार दें “ना रहेगी बांस ना बजेगी बांसुरी”…’

तोपचंद, रायपुर। कई दिनों तक घर में आईटी के छापे के बाद आज पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने प्रेस कांफ्रेंस करके भाजपा और बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आईटी रेड पर कहा कि, गैर भाजपाई नेताओं को भाजपा और केंद्र सरकार बदनाम करने की कोशिश कर रही है। मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि, हमारे पुराने स्टाफ के साथ मारपीट कर दस्तखत और बयान लिए गए है। क्या आदिवासियों को राजनीति करने का हक नहीं है? यदि ऐसा है तो हमें गोली मार दें “ना रहेगी बांस ना बजेगी बांसुरी”।

Read More: Jharkhand: 47 मतों के साथ चंपई सोरेन सरकार ने जीता विश्वास, विपक्ष को मिले इतने वोट…

मानसिक रूप से परेशान करने का लगाया आरोप

पूर्व मंत्री भगत ने कहा कि, मेरे निवास सहित मेरे सहयोगियों के यहां छापा मारकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। लगातार 4 दिन तक हमें घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया गया। मैंने विधानसभा में जो शपथपत्र दिया है उसके अलावा छापे में अतिरिक्त कुछ भी नहीं निकला है। सरकार चाहे तो किसी को भी फंसा सकती है और जेल भेज सकती है।

भाजपाई टारगेट कर रहे हैः भगत

पूर्व मत्री भगत ने कहा कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ पहुंचने वाली है, मुझे पार्टी ने संयोजक के रूप मे नियुक्त किया है, कार्यक्रम सफल ना हो इसके लिए ऐसी कार्रवाई हो रही है। आदिवासी नेता जो गैर भाजपाई हैं उन्हें टारगेट किया जा रहा है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त