सौतेली मां और भाई निकला हत्याराः धारदार हथियार से किया हमला, फिर शव को बोरे से जलाया…दोनों गिरफ्तार

तोपचंद, बिलासपुर। बिलासपुर में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की सौतेली मां और भाई को गिरफ्तार किया गया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि, 4 फरवरी को पुलिस को फदहाखार जंगल में अज्ञात व्यक्ति के लाश पड़ी होने की सूचना मिली। शव पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। मृतक की पहचान छुपाने की नियत से शव को जूट के बोरे ढक कर आग लगा दिया।

ऐसे हुआ खुलासा

जांच के दौरान पुलिस को शव से एक अधजली फोन नंबर की पर्ची मिली। जिसके पीछे के नंबर तो दिख रहे थे पर आगे के नंबर जल गए थे। पुलिस ने कई नंबरों पर ट्राय कर सही व्यक्ति के नंबर पर डायल किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम हलीम निवासी बिर्रा रोड़ चांपा थाना जिला जांजगीर चांपा का होना बताया। उसने पूछताछ में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति रवि साहू पिता स्व. मोहनलाल साहू उम्र 26 वर्ष अपने घर से चार पांच दिन से लापता है।

Read More: IT छापे के बाद पूर्व मंत्री अमरजीत ने क्यों कहा- ‘हमें गोली मार दें “ना रहेगी बांस ना बजेगी बांसुरी”…’

घर में अक्सर होता था विवाद

पूछताछ में पता चला कि रवि साहू का अपने सौतेली मां व भाईयो से अक्सर अनबन होती थी। 31 जनवरी की सुबह 8 बजे मृतक आवेश में अपने घर में आग लगा दिया था। जिससे घर का काफी सामान जल गया था। इस बात को लेकर दोपहर लगभग ढाई बजे फिर वाद विवाद हुआ। इसके बाद मृतक घर में नही दिखा।

सूचना पर मृतक की सौतेली मां और भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर मृतक के सौतेले नाबालिक भाई के द्वारा घटना दिनांक को दोपहर तीन बजे मृतक रवि साहू से विवाद होने पर लोहे पाइप से सर में लगातार चोट पहुंचा कर हत्या कर दिया। हत्या के बाद दोनों नाबालिक भाइयों ने शव छुपाने के नियत से किराए के अर्टिगा में अपने ड्राइवर सुनील यादव पिता तिहारू याद उम्र 22 वर्ष के सहयोग से शव को भरकर घटना दिनांक को ही फदहाखार के जंगल में शव को रखकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

रिमांड पर आरोपी

प्रकरण के आरोपियों का मेमोरेंडम कथन लेकर आरोपियों के कब्जे से घटना में उपयोग किए गए लोहे के पाइप, अर्टिगा वाहन क्रमांक सीजी 11 बीजे 7961 जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध कायम कर गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त