ICC ने किया टीम ऑफ़ द टूर्नामेंट का ऐलान: रोहित बने कप्तान, भारत के 6 प्लेयर शामिल

World Cup 2023 के टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट का चैंपियन बना। इसके अगले दिन ICC ने वर्ल्ड कप 2023 की अपनी एक प्लेइंग-11 घोषित की है। आईसीसी ने टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों को टीम में चुना है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने वर्ल्ड कप 2023 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया है। इस टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने भारत को लगातार 10 मैचों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

ICC की इस बेस्ट इलेवन में भारत के 6 खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ दो खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं। श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के एक-एक खिलाड़ी को इस टीम में जगह मिली है। 12वें खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के गेराल्ड कोएट्जी हैं। ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों में ग्लेन मैक्सवेल और स्पिनर एडम जैम्पा का नाम शामिल है। वहीं, श्रीलंका के दिलशान मधुशंका, साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल इसमें शामिल हैं।

Read More: Bhilai: छेड़खानी और पुरानी रंजीश! पड़ोसी ने युवक का काटा गला, 3 आरोपी हिरासत में, लोगों ने किया थाने का घेराव

भारत के ये खिलाड़ी टीम में

भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो इस आईसीसी की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में रोहित शर्मा ओपनर और कप्तान हैं, जबकि विराट कोहली को तीसरे नंबर पर रखा हुआ है। नंबर पांच पर केएल राहुल हैं। नंबर 7 पर ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा और नंबर 8 पर जसप्रीत बुमराह को रखा गया है। 11वें पायदान पर मोहम्मद शमी को रखा गया है, जो वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने सिर्फ सात ही मैच खेले थे।

आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की टीम (बल्लेबाजी क्रम में) है:

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर) (दक्षिण अफ्रीका) – 59.40 के औसत से 594 रन
रोहित शर्मा (कप्तान) (भारत) – 54.27 के औसत से 597 रन
विराट कोहली (भारत) – 95.62 के औसत से 765 रन
डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) – 69 के औसत से 552 रन
केएल राहुल (भारत) – 75.33 के औसत से 452 रन
ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) – 66.66 के औसत से 400 रन और 55 रन देकर छह विकेट
रविंद्र जड़ेजा (भारत) – 40 के औसत से 120 रन और 24.87 की औसत से 16 विकेट
जसप्रित बुमरा (भारत) – 18.65 के औसत से 20 विकेट
दिलशान मदुशंका (श्रीलंका)- 25 के औसत से 21 विकेट
एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया) – 22.39 के औसत से 23 विकेट
मोहम्मद शमी (भारत) – 10.70 के औसत से 24 विकेट
गेराल्ड कोएट्जी (साउथ अफ्रीका)

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त