तोपचंद, कोरिया। छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल है और पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू है। ऐसे में चुनाव आयोग और जिला प्रशासन की नजर सभी जगहों पर है। इस बीच कोरिया जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल के एक प्राचार्य को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि, चुनावी सभा में स्कूली बच्चों को ले जाकर नेताओं का स्वागत करवाया गया था और चुनावी भाषण सुनवाया गया था। इस पर कलेक्टर ने प्राचार्य देवकरण सिंह को निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, शासकीय उत्कृष्ट हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पटना ( हाईस्कूल करंजी) ग्राउंड में 2 नवंबर को कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सिंहदेव के प्रचार के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक चरणदास महंत आए हुए थे। इस दौरान स्कूल के बच्चों के द्वारा स्कूल का यूनिफॉर्म पहनकर नेताओं को गुलदस्ता भेंट किया गया। एवं फोटो भी खिंचवाये गए। चुनावी भाषण सुनने भी बच्चे सम्मिलित हुए।
Read More: CG News: चुनाव कार्य में लापरवाही, इन 5 पटवारियों को कारण बताओं नोटिस जारी
वीडियो वायरल होने के बाद स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय के प्राचार्य देवकरण सिंह को नोटिस जारी किया गया। पर संतुष्टि पूर्ण जवाब ना मिलने पर कलेक्टर विनय लंगेह ने प्राचार्य देवकरण सिंह को निलंबित कर दिया हैं। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोरिया बैकुंठपुर किया गया हैं।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें