भाजपा के परिवर्तन यात्रा पर बोले PCC चीफ बैज- पहले झीरम घाटी जाकर वहां की मिट्टी को नमन करना चाहिए…

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने परिवर्तन यात्रा के लिए परिवर्तन रथ का काफिला आज दंतेवाड़ा रवाना कर दिया है। भाजपा का यह परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर से शुरू होगी। वही इस परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेस के नेता लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं और उनके 15 साल के कार्यकाल को लेकर हमला बोल रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वास सांसद दीपक बैज ने कहा कि अच्छा है कि भारतीय जनता पार्टी अगर बस्तर से परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। सबसे पहले उनको झीरम घाटी जाना चाहिए और वहां की मिट्टी को नमन करके फिर बस्तर से यात्रा की शुरुआत करनी चाहिए।

Read More: मंत्री लखमा ने भाजपा के 15 साल के कार्यकाल पर बोला हमला: कहा- बाहरी व्यापारी लोग छत्तीसगढ़ को नहीं जानते थे…

सांसद बैज ने आगे कहा कि, 15 साल में छत्तीसगढ़ महतारी की याद उन्हें नहीं आया और आज हमारी सरकार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ महतारी को विशेष दर्जा दिया। अब भारतीय जनता पार्टी के नेता भी छत्तीसगढ़ महतारी को याद कर रहे हैं और यहां तक की प्रधानमंत्री जी से भी छत्तीसगढ़ी बुलवा रहे हैं। यह छत्तीसगढ़ के लिए अच्छा है कम से कम 15 साल बाद तो छत्तीसगढ़ की अस्मिता बोली और संस्कृति उनको याद आई।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त