मंत्री लखमा ने भाजपा के 15 साल के कार्यकाल पर बोला हमला: कहा- बाहरी व्यापारी लोग छत्तीसगढ़ को नहीं जानते थे…

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले बस्तर को साधने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस लिया है। एक ओर भाजपा कल बस्तर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेगी तो वहीं कांग्रेस नेता भाजपा के 15 सालों के कार्यकाल में बस्तर में विकास और आदिवासी संस्कृति को लेकर भाजपा पर निशाना साधेंगे।

उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर हमला बोला है। मंत्री लखमा ने कहा कि, 15 साल में छत्तीसगढ़ को ये लोग जानते नहीं थे। ये बाहरी व्यापारी बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल और राजेश मूणत छत्तीसगढ़ को भूल गए। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री है। छत्तीसगढ़ का गाना, छत्तीसगढ़ के गौरव, तीज, त्यौहार, आदिवासी विश्व दिवस इन सबको बढ़ावा दिए। भाजपा के लोगों ने इनको बढ़ावा क्यों नहीं दिया?

Read more: IND vs PAK UPDATE : क्या आज पूरा हो पाएगा इंडिया-पाकिस्तान का मैच? टीम इंडिया की बढ़ सकती है मुश्किलें, अभी तक नहीं मिली जीत…

मंत्री लखमा ने आगे कहा, 15 साल में आदिवासी विश्व दिवस पर छुट्टी क्यों नहीं दिए। हमारे आदिवासी देवी देवताओं की देवगुड़ी क्यों नहीं बनाएं। इन सबको बस्तर के जनता को हमें बताना है। इसलिए हम लोग कल पत्रकार वार्ता करेंगे। बस्तर के सभी 12 सीट कांग्रेस पार्टी जीतेगी।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त