राष्ट्रपति ने बिलासपुर के रतनपुर में मां महामाया देवी के किए दर्शन, देखें तस्वीरें

तोपचंद, रायपुर। President at Maa Mahamaya Temple in Ratanpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बिलासपुर जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुँची। यहाँ उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। पहली बार रतनपुर स्थित महामाया देवी के मंदिर में राष्ट्रपति प्रवास हुआ है। इस अवसर पर माँ महामाया देवी का राजसी श्रृंगार किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह भी मौजूद रहीं।

Read More: Delhi G-20 Summit: पुतिन नहीं उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव होंगे जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल

कलचुरी वंश के शासक ने कराया था मंदिर का निर्माण

उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है। कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया और यहाँ आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर का निर्माण कराया।

यह मंदिर 11वीं शताब्दी में बनवाया गया था। माँ महामाया रतनपुर शाखा के कलचुरी वंश के राजाओं की कुलदेवी थी। यहाँ पर दोनों नवरात्रियों में भव्य मेले का आयोजन होता है, जहां प्रदेश के हर जिले से लोग आते हैं और माँ महामाया के दर्शन कर उनके समक्ष मनोकामनाएं रखते हैं।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

CNG Car Under 8 lakh : दमदार सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश है सीएनजी कारें iPhone 15 की पहली सेल शुरु, यहां पाएं आधे से भी कम रेट में फ़ोन द लीला पैलेस में क्या है ख़ास ? परिणीति राघव यहां एक रात का दे रहे 10 लाख रुपये Gulshan Grover Birthday Special : बॉलीवुड के ‘बैड मैन’ के 9 फेमस डायलॉग्स… जल्द आ रही है साल की सबसे बड़ी सेल, TV और अप्लायंस पर 80% का मिलेगा डिस्काउंट, वहीं शूज़ कपड़े पर भी भारी ऑफर