नालंदा में 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्‍चा, रेस्क्यू जारी

तोपचंद, नेशनल डेस्क। child fell in borewell in nalanda: बिहार के नालंदा के कुल गांव में एक 3 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। बताया जा रहा है कि, नालंदा के कुल गांव में सिंचाई के लिए बोरवेल कराया जा रहा था, तभी एक बच्‍चा खेलने के दौरान 40 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा, जैसे ही बच्‍चे के बोरवेल में गिरने की भनक लगी तो मौके पर आसपास के लोग पहुंचे।

child fell in borewell in nalanda: साथ ही सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और जेसीबी से गड्ढा कर बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। इसके अलावा मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों की ओर से यह बताया गया है कि, जो बच्चा बोरवेल में गिरा है, उसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। इसके लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों को भी मौक पर बुलाया गया।

Read More: CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

मेडिकल टीम भी मौके पर मौजूद है, बोरवेल के अंदर बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। तो वहीं, लोगों का कहना है कि, बच्चा मां के पीछे-पीछे खेत की ओर जा रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और बोरवेल में गिर गया। बच्चा कुल गांव निवासी डोमन मांझी का 3 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है।

मिली जानकारी के अनुसा, बोरवेल में फंसे बच्‍चे को निकालने के लिए जेसीबी के जरिए बोरवेल के समांतर खुदाई की जा रही है। उसके बाद सामने से जगह बनाकर शिवम को निकाला जाएगा। इस दौरान सूचना मिलते ही नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार भी घटनास्‍थल पर पहुंचे।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त