केंद्रीय गृह मंत्री शाह के लगातार दौरे पर सिंहदेव बोले- किराए का मकान लेकर रहेंगे…

तोपचंद, सरगुजा: छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लगतार दौरे पर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अमित शाह अब यहां किराए का मकान लेकर रहेंगे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। कांग्रेस को चुनौती देना है तो हर तरह का प्रयास करना पड़ेगा। कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में काम की बदौलत लोगों का विश्वास हासिल किया है।

ईडी पर बोले- सरकार को फर्क नहीं पड़ता

वहीं छत्तीसगढ़ में चल रही ईडी की कार्रवाई को लेकर सिंहदेव ने कहा कि, इससे सरकार को फर्क नहीं पड़ता। सरकार पर बात नहीं आ रही है। व्यक्तिगत तौर पर जिनके ऊपर आक्षेप लग रहे हैं, उनकी बात आ रही है। ईडी लगातार सत्ता के विरोध में रहने वाले दलों पर कार्यवाही कर रही है, उस पर प्रश्न उठ रहे हैं। जो गलत हों, उन पर कार्यवाही हो।

Read More; नालंदा में 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्‍चा, रेस्क्यू जारी

सिंहदेव ने कहा कि, ईडी के डायरेक्टर के एक्सटेंशन पर भी सवाल उठ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी ईडी के प्रमुख के एक्सटेंशन को अनुचित करार दिया है। महाराष्ट्र में अजीत पवार के खिलाफ ईडी जांच की बात चल रही थी। अब वह महाराष्ट्र में भाजपा के गठबंधन वाली सरकार में उप मुख्यमंत्री बन गए हैं तो उनकी जांच अब नहीं हो रही है। इन बातों पर सवाल उठता है कि ईडी की कार्यवाही गैर भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों हो रही है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त