छत्तीसगढ़िया सबले बढ़ियाः प्रियंका गांधी ने कहा- बस्तर आज ब्रांड बन गया है, भाजपा ने सिर्फ लूटने का काम किया…

तोपचंद, बस्तर। Priyanka Gandhi In Bastar: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बस्तर संभाग के जगदलपुर मुख्यालय में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ इस नारे में छत्तीसगढ़ की संस्कृति है। आपका मान सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने अभी कहा कि एक जमाना था कि लोग यहां आने से डरते थे और आज वही जगह वही बस्तर एक ब्रांड बन गया हैं। आपकी पहचान पूरे देश में नहीं बल्कि विदेश में भी है। मैंने यहां देखा आपकी हस्तकला को इस तरीके से बढ़ावा दिया जा रहा है। मैंने देखा कि मिलेट से किस तरीके के पदार्थ बनाए जा रहे हैं, कैसे पैकेजिंग की जा रही है। अब इस पैकेजिंग और सरकार की मदद के साथ आपकी आमदनी बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें: नालंदा परिसर में छात्रों ने किया हंगामाः AC की ठंडी हवा में स्टाफ, पसीने से लथपथ बच्चे कर रहे पढाई…

मेरी दादी कहती थी सबसे बढ़िया संस्कृति आदिवासी संस्कृतिः प्रियंका

मेरी दादी हमेशा कहती थी कि सबसे बढ़िया संस्कृति आदिवासी संस्कृति है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने भी इसी तरह आपका सम्मान किया है। आपके इस संस्कृति के तहत योजना बनाने की कोशिशें की हैं। इससे आप सभी का लाभ हो रहा है। एक महिला ने मुझे बताया कि पहले वह कुछ नहीं कहती थी आज वह साड़ियां बना रही है, सिल्क बना रही है और इससे उनकी आमदनी बढ़ी है। इससे महिलाओं की और मेरी बहनों की आत्मसम्मान बढ़ती है। आत्मविश्वास भी बढ़ता है और परिवार में मदद मिलती है।

यह नारा जिस तरीके से छत्तीसगढ़ में गूंज रहा है वह कोई खोखला नारा नहीं है। छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी दर है। सबसे ज्यादा एमएसपी दिया जा रहा है। यहां का स्वास्थ्य मॉडल पूरी दुनिया में मशहूर हो चुका है। आपका हस्तकला हो या बागवानी हो या संस्कृति हर चीज को सरकार पहचान दे रही है।

प्रियंका ने भाजपा पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने कहा कि, इससे पहले आपने 15 साल तक भाजपा के शासनकाल को देखा। आपने भाजपा पर भरोसा किया था, उन्हें मौका दिया लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। आपके भरोसे पर खरा नहीं उतरा। आपकी जमीन छीनी, भाजपा ने आपको अनदेखा किया, आपके भरोसे को तोड़ा। स्वास्थ्य सेवाएं लचर थी। 3000 स्कूल बंद हो चुके थे, साढ़े 4 लाख बच्चे कुपोषित थे।

ये भी पढ़ें: Bloody Daddy First Look : शाहिद की अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़, टीजर को लेकर भी अपडेट

कांग्रेस ने इन 5 सालों में आपका गौरव आपको वापस लौटाया है। आज देखिए आदिवासी संस्कृति के हर पर्वों के लिए सरकार पैसे दे रही है। तेंदूपत्ता के लिए 4000 प्रति मानक बोरा मिल रहा है जो कभी संभव नहीं था। 65 वनोपजों के लिए एमएसपी मिल रहा है। आदिवासी किसानों की 4200 एकड़ जमीन लौटाई गई। पहले नक्सली घटनाएं होती थी। आज बस्तर ब्रैंड बन चुका है। आज इस मंच पर खड़ा होकर हमें गर्व महसूस हो रहा है। सबसे ज्यादा एमएसपी धान पर यहां दिया जा रहा है।

महिलाओं को मिल रही सभी सुविधाएंः प्रियंका गांधी

आंगनबाड़ी बहनों का मानदेय 10 हजार तक बढ़ चुका है। मैं जानती हूं कितना संघर्ष होता है आपका। कई प्रदेशों में कम मानदेय पर काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में तमाम ऐसे काम किए हैं जिसके तहत महिलाओं को तमाम सुविधाएं मिल रही है।

जब सत्ता में रहते हैं तो लोगों को लूटना, बातों को नकारना, यह आम बात है। यह सब बातें भाजपा के कार्यकाल में हुई है। आज आपके सामने दो मिसाल है एक मिसाल ऐसी सरकार का जो आपके लिए दिन रात काम करती है। दूसरा मिसाल ऐसी सरकार का जो आपको लूटने का काम किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश को लेकर प्रियंका ने क्या कहा?

प्रियंका गांधी ने कहा कि जब भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनकी बात होती है, तब वे हमेशा सकारात्मक बात करते हैं। कभी किसी की चुगली नहीं करते, किसी के लिए बुरा नहीं बोलते। हमेशा नई योजनाओं पर बात करते हैं। मैं बहुत नेताओं से मिलती हूं लेकिन बहुत ऐसे कम नेता होते हैं जो दिल से काम करते हैं। लोगों के लिए काम करते हैं। मुझे बहुत गर्व है यह सरकार आपके लिए इतनी अच्छी-अच्छी योजनाएं बनाई और आपके लिए काम कर रही है। जय छत्तीसगढ़, जय भारत के साथ प्रियंका ने अपना संबोधन समाप्त किया।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त