CM भूपेश बघेल ने की 5 बड़ी घोषणाएं : इन्दिरा गांधी महिला सहकारी बैंक की होगी स्थापना, महाविद्यालय का नाम बदला

रायपुर, तोपचंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर दौरे पर हैं। वे जगदलपुर के लाल मैदान में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में शामिल हुए हैं। यहां मुख्यमंत्री ने बस्तरवासियों को सौगात दी है। और 5 बड़ी घोषणाएं भी की हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम सभा के बीच संबोधन किया।

यहां कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी आई हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा भी मौजूद हैं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बस्तर संभाग से महिलाएं शामिल होने पहुंची हैं।

मुख्यमंत्री ने की 5 बड़ी घोषणाएं

बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में “इन्दिरा गांधी महिला सहकारी बैंक की स्थापना की जाएगी।

नारायणपुर में शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय नारायणपुर का नामकरण वीरांगना रमोतीन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय नारायणपुर के नाम से किया जाएगा।

नारायणपुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र केरलापाल का नामकरण घोटुल के संस्थापक देव “लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र केरलापाल नारायणपुर” के नाम से किया जाएगा।

दंतेवाड़ा शासकीय नवीन महाविद्यालय कटेकल्याण का नामकरण “हिड़मा मॉझी शासकीय महाविद्यालय कटेकल्याण” के नाम से किया जाएगा।

बीजापुर शासकीय नवीन महाविद्यालय भैरमगढ़ का नामकरण “धुर्वाराव माड़िया शासकीय महाविद्यालय भैरमगढ़” के नाम से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि बस्तर के बाहर के लोग यहां आने से डरते थे। नक्सलियों की दहशत से कोई छत्तीसगढ़ नहीं आता था।हमारे घर वालों की नींद हराम रहती थी, जब तक हम घर नहीं लौटते थे, वो चिंतित रहते थे।

नक्सली और पुलिस दोनों की गोलियां चलती थी, लेकिन सीना हमारे निर्दोष आदिवासियों का छलनी होता था। यहां पर आदिवासियों की जमीनें छीन ली गयी थी. देश में पहला उदाहरण था, जब हमने लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की जमीनें वापस कराने का काम किया।

विकास के रास्ते पर हम चल रहे हैं, बस्तर आगे बढ़ रहा है. योजनाओं का लाभ लोग ले रहे हैं. शिक्षा के माध्यम से फिर से बस्तर को आगे बढ़ाने का काम चल रहा है. इंदिरा गांधी आई थी, उन्होंने आदिवासियो को पट्टा दिया था। राहुल गांधी ने आदिवासियो का पट्टा वापस दिलाया है. हम शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। यहां के नौजवानों को रोजगार मिल रहा है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त