Bemetara: 2 समुदाय के बीच मारपीट, युवक के हत्या मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार, धारा 144 लागू…

तोपचंद, बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में दो समुदाय के बीच शनिवार को खूनी लड़ाई हुई थी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई थी वहीं एक पुलिसकर्मी समेत कई लोग बूरी तरह घायल हो गए थे।

पुलिस ने युवक की हत्या मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं गांव में धारा 144 लागू करके पुलिस गांव में पहरेदारी कर रही है। घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।

क्या था मामला?

मामला साजा थाना क्षेत्र का है। बिरनपुर गांव में शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच विवाद हुआ था। एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके कारण उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। परिजनों को जानकारी मिली तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी।

इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। कई लोग घायल हो गए थे। जानकारी के बाद, दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबडा, बेमेतरा के एसपी, कलेक्टर के साथ ही कवर्धा, राजनांदगांव, दुर्ग के पुलिस अधीक्षक भी यहां पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस गांव में नजर बनाई हुई है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त