‘कौन है नितिन नबीन? मैं नहीं जानता’: CM भूपेश बोले- छत्तीसगढ़ में पहले वह अपनी पहचान बना लें…

तोपचंद, दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन के बयान पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन कौन है? मैं नहीं जानता। पहले वह छत्तीसगढ़ में अपनी पहचान बना ले फिर दूसरों के बारे में बोले।

दरअसल, प्रियंका गांधी के बस्तर दौरे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को लिखे गए पत्र को लेकर भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने बयान दिया था। इसी पर पूछे गए सवाल को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बातें कही।

CM भूपेश ने कहा – मैं तो नाम तक नहीं जानता

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि, कौन है नितिन नबीन? नहीं जानता। पहले वह अपनी पहचान छत्तीसगढ़ में बना लें। मैं उनका नाम तक नहीं जानता। प्रियंका गांधी को पूरा छत्तीसगढ़ जानता है। पूरा देश जानता है, बिना पहचान बनाएं दूसरे के बारे में नहीं बोलना चाहिए।

क्या कहा था नितिन नबीन ने?

आपको बता दें कि भाजपा शहर प्रभारी नितिन नवीन ने प्रियंका गांधी के बस्तर दौरे को लेकर कहा था कि वह आए हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। छत्तीसगढ़ में कितनी महिलाओं के साथ अत्याचार हुए। मां बहन, बेटी सभी परेशान हैं, प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ में इस पर जवाब देना चाहिए। प्रदेश में शराबबंदी का वादा किया गया था। गंगाजल को हाथ में रखकर कसम खाया था उसको भी अपवित्र कर दिया है। इसलिए छत्तीसगढ़वासियों को प्रियंका गांधी से कोई उम्मीद नहीं है।

शराबबंदी को लेकर क्या बोले CM बघेल

शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, शराबबंदी करना सरकार के लिए 1 मिनट का काम है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी हुई थी और एकदम से 500 एवं एक 1000 रुपए के नोट बंद हो गए। सब को परेशानी में डाल दिया था। इस प्रकार से शराबबंदी नहीं कर सकते। पूरे देश में लॉकडाउन के समय शराब, गुटखा, गुड़ाखू आदि नहीं मिल रहा था। लोग खोज रहे थे। विकल्प के तौर पर कईयों ने सैनिटाइजर का सेवन कर लिया और अपनी जान गवा बैठे। इसलिए ऐसा नहीं किया जा सकता।

इससे पहले मंच पर उन्होंने कहा था कि शराबबंदी के लिए लोगों को पहले जागरूक होना पड़ेगा। लोगों की जान से बड़ा पैसा नहीं है, वे चाहे तो पल भर में शराबबंदी के आदेश जारी कर सकते हैं। इससे पहले लोगों को नशे का त्याग करना होगा।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

Press ESC to close

FACT CHECK: Leaked! Shah Rukh Khan और Salman Khan फिल्म ‘टाइगर 3’ वीडियो जून में इन 12 दिनों तक बंद रहेंगे Bank, निपटा लें अपना काम गर्मियों में आप भी खाते हैं रोज दही? तो दें ध्यान! भूलकर भी ना करें ये काम अगर आप भी है SBI के ग्राहक तो जल्द ही निपटा लें ये काम, 30 जून से नियम में होगा बदलाव क्यों बड़े बुजुर्ग कहते थे की खाली पेट लेहसुन खाओ? जानिए इसके जबरदस्त फायदे