
तोपचंद, रायपुर। इस साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा गलती से भी नहीं आएगी। भाजपा के कार्यकर्ता ही भाजपा को नहीं जीतने देंगे।
ये भी पढ़ें: CG News: AICC सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का 9 अप्रैल को आएंगे छत्तीसगढ़
दरअसल आज मुख्यमंत्री भूपेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, भाजपा के कार्यकर्ता भी जानते हैं कि भाजपा की गलती से भी सरकार बन गई तो प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी नहीं होगी। उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 9000 रुपए प्रति एकड़ राशि नहीं मिलेगी।
गोधन न्याय योजना बंद हो जाएगी। यह सब वे जान रहे हैं, इसलिए भाजपा के कार्यकर्ता ही गलती से भी भाजपा को नहीं जीतने देंगे।