Durg: शंकराचार्य हॉस्पिटल की नर्स ने लगाई फांसी, हॉस्टल के कमरे में लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस…

तोपचंद, दुर्ग। Durg: Nurse of Shankaracharya Hospital hanged herself: भिलाई के श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नर्स ने हॉस्पिटल परिसर में स्थित हॉस्टल में अपने कमरे में फांसी लगाई है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि, मृतका नर्स श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ही काम करती थी।

Read More: रेल रोको आंदोलन का असर: CG से होकर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का रूट बदला…

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका नर्स का नाम  गामिनी सिंह (27 साल) है, वह खैरागढ़ की रहने वाली थी। दोपहर 3 बजे उसकी रूममेट जब वापस हॉस्टल लौटी तो गामिनी ने दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद उसने बगल से देखा तो वो फंदे से लटकी हुई थी।

Read More: Durg News: मां ने अपने 6 माह के बच्चे को तालाब में फेंका, जानें क्यों उठाया ये खौफनाक कदम…

इसकी जानकारी हॉस्पिटल प्रबंधन को दी गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो नर्स ने दुपट्टा से फंदा बनाकर रोशनदान के सहारे फांसी लगाई थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

Press ESC to close

अगर आप भी है SBI के ग्राहक तो जल्द ही निपटा लें ये काम, 30 जून से नियम में होगा बदलाव क्यों बड़े बुजुर्ग कहते थे की खाली पेट लेहसुन खाओ? जानिए इसके जबरदस्त फायदे 7 Seater Car: 10 लाख से सस्ती 7 सीटर कार, Scorpio को देती है टक्कर FASTag Recharge पर पाए रिफंड ! क्या सच में ऐसा होता है Google Play Store से कैसे डाउनलोड करें BGMI?