Durg News: मां ने अपने 6 माह के बच्चे को तालाब में फेंका, जानें क्यों उठाया ये खौफनाक कदम…

तोपचंद, दुर्ग। दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक मां ने अपने 6 महीने के दूधमुंहे बच्चे को तालाब में फेंककर उसकी हत्या कर दी। यहीं नहीं घटना के दूसरे दिन खुद थाने पहुंच कर बच्चे के लापता होने की सूचना दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना पुलगांव थाना के नगपुरा चौकी की है। जानकारी के अनुसार, 31 मार्च को नगपुरा चौकी में 30 वर्षीय महिला मालती यादव ने खुद के बच्चे के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि जब वो सुबह उठी तो उसका बच्चा बिस्तर से गायब था। शिकायत को एसपी अभिषेक पल्लव ने गंभीरता से लिए और जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: NPS/OPS विकल्प के आधार पर मिलेगा वेतन, सभी जिला कोषालय अधिकारियों को पत्र…

CCTV में कैद हुई वारदात

एक विशेष टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। 1 अप्रैल को बच्चे का शव गांव के तालाब में मिला। आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला गया। इसमें एक महिला कला कलर की साड़ी पहनकर कंधे पर बच्चे को ले जाते दिखी। पूछताछ में महिला की पहचान मृतक बच्चे की मां मालती यादव के रूप में हुई।

पति दारू पिकर करता था मारपीट

पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला ने बच्चे की हत्या करने की बात कबूल की। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति दिलीप यादव शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। घर में खर्चा चलाने के लिए पैसे भी नहीं देता था। पति की प्रड़ताड़ना की वजह से वो मानसिक रूप से बीमार भी थी। वह अपने मायके में रहती थी।

ये भी पढ़ें: CG News: अब 4 घंटे तक ही खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, टाइम में हुआ बदलाव…

आरोपी मां बोली- बच्चे के भविष्य की होती थी चिंता

उसे रात दिन अपने बच्चे के भविष्य की चिंता होती थी कि वो बड़ा होकर क्या करेगा। रात दिन पति की प्रताड़ना और मानसिक रूप से परेशान होकर अपने बच्चे की हत्या करने की सोची। इसी के तहत गांव के डबरी तालाब में रात दो बचे फेंक दिया। इसके बाद खुद थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

Press ESC to close

FACT CHECK: Leaked! Shah Rukh Khan और Salman Khan फिल्म ‘टाइगर 3’ वीडियो जून में इन 12 दिनों तक बंद रहेंगे Bank, निपटा लें अपना काम गर्मियों में आप भी खाते हैं रोज दही? तो दें ध्यान! भूलकर भी ना करें ये काम अगर आप भी है SBI के ग्राहक तो जल्द ही निपटा लें ये काम, 30 जून से नियम में होगा बदलाव क्यों बड़े बुजुर्ग कहते थे की खाली पेट लेहसुन खाओ? जानिए इसके जबरदस्त फायदे