CG Breaking : IED ब्लास्ट का शिकार हुआ CRPF जवान, गंभीर रूप से घायल को किया रायपुर रेफर

बीजापुर, तोपचंद। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। जहां IED ब्लास्ट होने से CRPF का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान के दाएं पैर के एड़ी और बांए हाथ में गंभीर चोट आई है। बता दें कि नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट होने से दो तीन से रोज कोई न कोई जवान इसकी चपेट में आ रहे हैं।

Read More : CG Big Breaking : नक्सलियों की कायराना करतूत, IED की चपेट में आए 2 BSF जवान

थाना क्षेत्र के पंडेमुर्गा के नजदीक ये ब्लास्ट हुआ। जिसमें सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। जवान का नाम रवि कुमार बताया जा रहा है। घायल जवान का प्राथमिक उपचार भैरमगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। उन्हें चॉपर से रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है।

Read More : CG Breaking : नक्सलियों की करतूत, IED ब्लास्ट होने से CAF का जवान शहीद

जानकारी के अनुसार घायल जवान सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन में पदस्थ है। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर ही और भी आइईडी प्लांट किए जाने की संभावना जताई है। हालांकि घटनास्थल पर पुलिस के अधिकारी और बीडीएस की टीम पहुंच गई है। इलाके में सर्च आपरेशन भी शुरू किया गया है। जवान की हालत फिलहाल स्थिर हैं।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त