CG Big Breaking : नक्सलियों की कायराना करतूत, IED की चपेट में आए 2 BSF जवान

कांकेर, तोपचंद। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सर्च ऑपरेशन पर निकले जवान IED की चपेट में आ गए। IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना कोयलीबेड़ा क्षेत्र में चिलपरस कैंप से कुछ दूरी पर हुई है।

बता दें कि, आज सुबह कांकेर जिले में कोयलीबेड़ा क्षेत्र के कुरसेल नाला के पास नक्सलियों ने IED लगाए थे। जिसकी चपेट में सर्च ऑपरेशन पर निकले 2 जवान आए। जवान सुशील कुमार को आंख और चेहरे पर चोटें आई हैं। वहीं जवान छोटूराम को दाहिने पैर और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं।

Read More : CG Accident : पिकप और ट्रैक्टर के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 2 की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

कल भी IED ब्लास्ट में शहीद हुए थे एक जवान

कल भी नक्सलियों ने बीजापुर जिले के मिरतुर में CAF की पुलिस पार्टी को निशाना बनाया। नक्सलियों के IED की चपेट में आने से असिस्टेंट प्लाटून कमांडर शहीद हो गए। बताया जाता है कि सीएएफ कैंप से करीब 1 किमी की दूरी पर नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी प्लांट किया था। इसी बीच, एटेपाल-तिमेनार मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण को सुरक्षा देने सोमवार सुबह 7:45 बजे पुलिस रवाना हुई थी। पार्टी का नेतृत्व कर रहे असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव का पैर प्रेशर आईईडी पर पड़ गया और विस्फोट से उनके दोनों पैर उड़ गए। उनके सिर पर गंभीर चोटें आ गईं, जिससे मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त