जादू-टोना के शक में हत्याः भागते वक्त गिर गया फोन, दोनों आरोपी गिरफ्तार…

@दिनेश नथानी

तोपचंद, कांकेर। अंतागढ़ में हुए बुजुर्ग की अंधेकत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपियों ने जादू-टोने के शक में आधी रात बुजुर्ग की हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने 10 घंटे के भीतर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 मार्च को ग्राम बड़पारा केसोकोड़ी के सोनसाय दुग्गा अपने घर में परिवार के साथ सोया हुआ था। रात करीबन 12.00 बजे कुछ व्यक्तियों द्वारा घर में घुसकर आंगन में सो रहे सोनसाय दुग्गा को लकड़ी के बेट से मारकर घायल कर दिया।

Read More: आकाशीय बिजली से 350 से ज्यादा मौतें, जंगल में गिरी थी आसमान से आफत…

सोनसाय दुग्गा की पत्नी रमुला बाई ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन दोनों आरोपी भाग निकले। झुमाझटकी के दौरान आरोपी का मोबाइल घटनास्थल में ही गिर गया। सोनसाय दुग्गा को परिवार वाले शासकीय अस्पताल भानुप्रतापपुर ले गये जहां पर उसकी मृत्यु हो गई।

Read More: Arijit Singh in Raipur: रायपुर में आज सिंगर अरिजीत सिंह, गानों से गूंजेगा शहर, 30 हजार तक है टिकट…

पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी

पुलिस ने इस मामले में आरोपी सखाराम पिता रूपसिंग उम्र 27 वर्ष निवासी आलपरस हाल- मीचेवाड़ा थाना कोडेकुर्से में और दूसरा आरोपी मेरसिंग पिता रामलाल उम्र 24 वर्ष निवासी संबलपुर को थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि सोनसाय जादू-टोना कर उसके परिवार के लोगों को नुकसान पहुंचा रहा था। आरोपी सखाराम ने अपने जीजा मेरसिंग के साथ उसकी हत्या कर दी।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त