CG News : 5 साल के बच्चे को मिली चाइल्ड कांस्टेबल की पोस्ट, पुलिस अधीक्षक ने सौंपा नियुक्ति पत्र

सरगुजा, तोपचंद। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक 5 साल के बच्चे को सरकारी नौकरी मिलने की अनोखी खबर सामने आई है। बच्चे को पुलिस विभाग में चाइल्ड कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति मिली है। सरगुजा जिला पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बच्चे को नियुक्ति पत्र सौंपा है। जैसे ही बच्चा 18 साल पूरा कर लेगा उसे कांस्टेबल की पोस्ट मिल जाएगी।

Read More : CG Breaking : तेज रफ्तार का कहर, डंपर ने 5 बच्चों को कुचला, 2 की दर्दनाक मौत, 3 की हालत नाजुक

बता दें, कि इस बच्चे के पिता एक कांस्टेबल थे। एक हादसे के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद उनके बच्चे नमन को अनुकंपा नियुक्ति का प्रमाणपत्र सौंप दिया गया। बच्चा अभी चाइल्ड कांस्टेबल रहेगा इसके बाद 18 वर्ष पूरे होने के बाद उसे कांस्टेबल के पद पर नियुक्त कर लिया जाएगा। बच्चा अपनी माँ के साथ नियुक्ति पत्र एसपी ऑफिस पंहुचा।

Read More : गोधन न्याय योजना को मिला एक और राष्ट्रीय अवार्ड, सीएम ने दी बधाई

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुसार, जब किसी ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी की मौत हो जाती है। तो परिवार के किसी सदस्य को नियुक्ति पत्र सौंप दिया जाता है। नमन के पिता की मौत के बाद नमन को यह पत्र दिया गया है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त