Akanksha Dubey Suicide : मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, होटल में लटकी मिली लाश

एंटरटेनमेंट डेस्क, तोपचंद। Akanksha Dubey Suicide : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक के लहर दौड़ गई है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। वे 26 मार्च यानी आज सुबह बनारस के होटल में मृत पाई गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सुसाइड करने की खबर ने सबके दिल को दहला कर रख दिया है।

Read More : CG News : 5 साल के बच्चे को मिली चाइल्ड कांस्टेबल की पोस्ट, पुलिस अधीक्षक ने सौंपा नियुक्ति पत्र

कम उम्र में बनाई अलग पहचान

आकांक्षा दुबे उत्तर प्रदेश की जानी मानी मॉडल रही है. साथ ही, उन्होंने बहुत ही कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री और देश में अपनी एक अलग पहचान बनायी है. उनकी फिल्मों को लोग काफी पसंद करते है. वहीं, उनकी आत्महत्या की खबर से सभी सदमे में है.

आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लगभग हर एक बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है और उनके अधिकतर गाने ब्लॉकबस्टर हुए हैं. इन दिनों वे अपनी अपकमिंग फिल्म नायक की शूटिंग कर रही थीं. बता दें कि पूरे देश में आकांक्षा के चाहने वाले है.

Read More : Navratri Special : नवरात्री के व्रत में पिएं ये 5 हेल्थी ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

उनका जन्म 21 अक्टूबर 1999 को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक मिडिल क्लास हिंदू परिवार में हुआ था. वह जानी मानी कलाकार रही है. भोजपुरी सिनेमा, गाने और फिल्मों में उन्होंने काम किया है.

सोशल मीडिया में राज करती थीं आकांक्षा

आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं। और अधिकतर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती थीं। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर फैन्स प्यार लुटाते थे। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं आकांक्षा दुबे का आखिरी पोस्ट भी करीब 15 घंटे पुराना है , जिस में वो डांस करते नजर आ रही हैं।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

Press ESC to close

अगर आप भी है SBI के ग्राहक तो जल्द ही निपटा लें ये काम, 30 जून से नियम में होगा बदलाव क्यों बड़े बुजुर्ग कहते थे की खाली पेट लेहसुन खाओ? जानिए इसके जबरदस्त फायदे 7 Seater Car: 10 लाख से सस्ती 7 सीटर कार, Scorpio को देती है टक्कर FASTag Recharge पर पाए रिफंड ! क्या सच में ऐसा होता है Google Play Store से कैसे डाउनलोड करें BGMI?