CM Bhupesh दिल्ली के लिए रवाना, बोले – नड्डा जी से कहना चाहूंगा कि अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से पूछिए उन्होंने यह कहा था कि नहीं कहा था?

रायपुर, तोपचंद : CM Bhupesh : कल राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद देश में बयानों का सिलसिला तेज हो चला है। एक तरफ जहां कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर एक के बाद एक आरोप लगा रही है। तो वहीं कांग्रेस बार-बार यह पूछ रही है कि अडानी के मुद्दे पर केंद्र सरकार और उनके मंत्री चुप क्यों है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पदाधिकारी वेणु गोपाल के साथ शामिल होंगे।

 इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत की

अडानी पर मौन क्यों – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

उन्होंने कहा कि अभी जो स्थिति बनी है भारतीय जनता पार्टी अडानी के मामले में मौन साधते हुए आई है, उसके बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं, बल्कि एक नया एंगल ले आए हैं कि पिछड़े वर्ग की बात है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष से कहना चाहूंगा कि पिछड़ों के नाम से आप घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें।

नड्डा जी से कहना चाहूंगा …

डॉ रमन सिंह मेरे खिलाफ बयान देते हैं। छोटा आदमी है, छोटे मन से काम करता है, उन्होंने यह तक बयान दिया था। भानुप्रतापपुर में नामांकन रैली में उन्होंने मुझे चूहा, बिल्ली, कुत्ता जैसे शब्दों से संबोधित किया था, यह उनकी मानसिकता है। नड्डा जी से कहना चाहूंगा कि अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से पूछिए उन्होंने यह कहा था कि नहीं कहा था?

वह केवल दिखावटी है, घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका जो पिछड़ा वर्ग के प्रति प्रेम है, वह केवल दिखावटी है। घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें, सीधा-सीधा अडानी के मामले में जवाब देना चाहिए कि उनके संबंध उनके नेताओं से क्या रहे हैं। राहुल ने सवाल पूछा कि कितने बार उनके साथ विदेश यात्रा की है, उसके बारे में बताएं, क्या-क्या ठेका दिलाया है, यह बताएं। इन सवाल का जवाब देना चाहिए। राहुल गांधी को कोर्ट से मिली सजा पर कहा कि एक कानूनी पक्ष है, उसकी लड़ाई हमको लड़नी है। दूसरा जनता के बीच में इन मुद्दों को लेकर हम जाएंगे।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त