
तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। भाजपा का आरोप है कि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर आकर प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया। इसकी शिकायत मौदहापारा थाने में की गई है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी खम्हारडीह थाना पहुंचे और भाजपाईयों के खिलाफ शिकायत की है।

शिकायत में कहा गया है कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से सजा मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोश में आकर भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए गाली-गलौच किए। आकाश शर्मा, अमित शर्मा, भावेश शुक्ला समेत सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को अपशब्द कहा। जान से मारने की धमकी दी गई। इसका विरोध करने पर गेट के अंदर आ गए और भाजपा नेताओं पर कालिख पोती। भाजपा ने मांग की है कि इस मामले पर कानूनी कार्रवाई हो।

क्या है मामला?
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर के सामने पहुंच गए वहां प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के चेहरे पर कालिख पोती। इसके बाद दोनों पार्टीयों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई।

कई कार्यकर्ता इसमें घायल हुए। इस घटना के बाद भाजपा के नेता कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंच गए। वहां भी मारपीट की नौबत आ गई। वहीं दोनों पक्षों में पथराव हुआ। फिर भाजपा के कार्यकर्ता कई घंटों तक शंकर नगर चौक के पास धरने पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया।

इधर कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे थाने
इधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन में हंगामा करने और पथराव करने के मामले को लेकर खम्हारडीह थाने पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव तोड़फोड़ और हंगामा करने का आरोप लगाया है। दोनों पार्टियों के नेता एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें