

तोपचंद, रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने पर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री पद के अपमान करने का भी आरोप लगाया है।
डॉ. रमन सिंह का बयान आया सामने…
दरअसल, मानहानि के केस में सजा के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को आज रद्द कर दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इस मामले में कहा कि, आज न्यायालय के फैसले के अनुसार राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। आपको याद दिलाना चाहता हूं कि सर्वोच्च न्यायालय ने जनप्रतिनिधि अधिनियम धारा 8, 4 को असंवैधानिक करार दिया था।
Read More: छत्तीसगढ़ की इस योजना को मिला तीसरा नेशनल अवार्ड, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
तब अपराधिक मामलों में दोषी सांसदों को लोकसभा में तत्काल डिसक्वालीफिकेशन के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी जनप्रतिनिधि अधिनियम रिप्रेजेंटेशन आफ पीपल्स एक्ट बिल लेकर आए थे। यह विधेयक सुरक्षा कवच की तरह रहता। लेकिन 27 जुलाई 2013 का वो काला दिन याद होगा जब राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री का अपमान करते हुए बीच पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यादेश की प्रति फाड़ दी थी।
आज 10 साल बाद वही गलती राहुल गांधी के मार्ग में बाधक बनी है। राहुल गांधी बार-बार प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को तार-तार करने का काम किया है। चाहे मनमोहन सिंह के अध्यादेश का हो, चाहे मोदी जी को जातिसूचक टिप्पणी। ऐसी राजनीति राहुल गांधी जी की आदत हो गई है। मोदी सरनेम पर उन्होंने टिप्पणी की वह न केवल अमर्यादित बल्कि वर्ग विशेष को आहत करने वाली है। इस मामले में सूरत जिला अदालत में उन्हें दोषी करार देकर 2 साल की सजा सुनाई और अयोग्यता पर कानून संविधान के अनुच्छेद 101 के आधार पर दोषी पाए सांसद की सदस्यता खाली हो गई।
डॉ. रमन बोले- कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के बचाव में लगी हुई है…
आज लोकसभा में राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने के बाद कांग्रेस पार्टी अमर्यादित शब्दों का उपयोग करके पिछड़ा वर्ग की भावनाओं को आहूत करने वाले राहुल गांधी के बचाव में लगी हुई है। जिस व्यक्ति के मन में लोकसभा और सत्ता पक्ष के नेता का सम्मान ना हो उसका अपमान करने का आदत बन गए हो ऐसे व्यक्ति को संसद में बने रहने का अधिकार नहीं है। इसलिए उनकी सदस्यता समाप्त होना बाकी लोगों के लिए एक सबक है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें