
@ सुमित जालान
गौरेला पेंड्रा मरवाही :- जिले में दुष्कर्म की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में दो युवकों ने दिनदहाड़े महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
read more : CG के किसानों के लिए बड़ी खबर: 15 नहीं अब 20 क्विंटल धान खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री भूपेश ने की घोषणा…

पुलिस ने बताया कि दोपहर में महिला जब अपने घर में खाना खाने के बाद बरामदे में लेटी थी। तभी सामने से गुजर रहे राकेश पनिका और राज कुमार पनिका महिला के घर में घुस गए और महिला के साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किया और वहां से भाग खड़े हुए। पीड़िता ने किसी तरह घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और उसके बाद परिजनों के साथ गौरेला थाने पहुंचकर राकेश और राज कुमार पनिका के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज की।
CG Crime: सरपंच समेत 11 साथी गिरफ्तार, पीट-पीटकर उतारा था मौत के घाट…

गौरेला पुलिस ने भी तत्काल पीड़िता की शिकायत पर दोनों ही आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपियों को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।