तोपचंद, नेशनल डेस्क। thrashed the girl and made her sit in the cab: देश की राजधानी नई दिल्ली से एक वीडियो सामने आया जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का एक लड़की को पीटते और धक्का देते हुए कार के अंदर घूसा देता है।

मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास शनिवार शाम का यह वीडियो बताया जा रहा है। एक युवक एक लड़की को बालों से पकड़कर जबरदस्‍ती कैब में बिठा रहा था। कैब पर गुड़गांव की नंबर प्‍लेट थी। घटना की जानकारी मिलने पर दिल्‍ली पुलिस की एक टीम ने जांच शुरू की।

Read More: नाटू-नाटू गाने का CG वर्जनः ‘मिर्चा खाके ऐसे नाचो, आजा टूरा-नाचो’, देखें पूरा वीडियो…

पता चला कि कैब में दो लड़के और एक लड़की बैठे थे। उन्‍होंने रोहिणी से विकासपुरी के लिए कैब बुक की थी। बीच में किसी बात पर झगड़ा हो गया जिसके बाद लड़की कैब रुकवाकर बाहर निकल गई। लड़के पीछे आए और उनमें से एक ने लड़की को पीटा और फिर जबरदस्‍ती कार में धकेल दिया। पुलिस के मुताबिक, कैब का नंबर ट्रेस किया तो वह गुड़गांव के रतन विहार की निकली। वहां भी एक टीम भेजी गई है। पुलिस ने गाड़ी और ड्राइवर का पता लगा लिया है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।