धर्मसभा में जुटे देशभर के संत: स्वामी अवधेशानंद गिरी बोले- भारत में संत हैं, तीर्थ है, यहां का भविष्य कोई नहीं बिगाड़ सकता…

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रावणभाठा मैदान में आज एक बड़ी धर्मसभा का आयोजन हुआ। देशभर से संत इस धर्मसभा में पहुंचे है। हिंदुत्व और हिंदू राष्ट्र को लेकर इस सभा में बात हुई।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की धरती में सभी महान धर्म पुरुष उपस्थित हैं। पूरे संसार मे हिंदू धर्म, संस्कृति और संस्कार अपनाई जा चुकी है। अमेरिका के विश्विद्यालय के अनुशंधान में प्रमाणित हुआ कि हिंदू धर्म संस्कार सबसे ज्यादा प्रभावशाली है। हमारे महापुरुषों ने कभी किसी अाविष्कार या सिद्धांत का श्रेय नहीं लिया। पूरा संसार हिंदू की दृष्टि में परिवार है, लेकिन पश्चिम की दृष्टि में बाज़ार है।

जापान के लोग जापानी हैं, लेबनान के लेबनानी हैं, फ्रांस के फ्रेंच हैं, यूरोप में यूरोपियन, अमेरिका में अमेरिकन तो फिर हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू हैं।

उन्होंने आगे कहा- लाखों साल पहले हम हिंदू थे। हिंदू हैं और हिंदू रहेंगे। हिंदू पूरे विश्व को कुटुंब मानता है। इस देश में हम सब बराबर हैं। हम आदिवासियों के बहुत बड़े उपकारी हैं कि वहां शबरी ने राम को रास्ता बताया था। वनवासियों के उपकार को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भारत में संत हैं, तीर्थ है, यहां का भविष्य कोई नहीं बिगाड़ सकता।

हिंदू अगर कट्टर हो गया उस दिन पूरी धरती में शांति…

अवधेशानंद गिरी ने कहा- छत्तीसगढ़िया बड़े ही भोले और नैसर्गिक प्राणी हैं। यहां का रायपुर अद्भुत दिखाई पड़ता है। सप्ताह में एक दिन हनुमान चालीसा करें, हर दिन मंदिर जाएं, जिस दिन हिंदू कट्टर हो गया। पूरी धरती पर शांति और समाधान के मार्ग खुल जाएंगे।

इस धरती पर हिंसा नहीं रहेगी। संत यात्रा जागरण की यात्रा है, संत द्वार पर आए तो भगवान द्वार पर आ गए मेरा यह मानना है। जिस दिन हिंदू कट्‌टर हो गया, वह शिव की तरह धर्म की रक्षा के लिए अपने अंगों को काटने के लिए तैयार हो जाएगा। पश्चिम की प्रवृत्ति बाजार की है। ईस्ट इंडिया कंपनी यहां बाजार देखने आए थे। पूरा संसार हिंदू की दृष्टि में परिवार है।

भारत की प्रगति से ही दुनिया की प्रगति संभव

अवधेशानंद गिरी ने कहा कि, भारत इस बार G20 की अध्यक्षता कर रहा है. एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य, ये नारा हमारा है. दुनिया के अर्थशास्त्री मानते हैं कि भारत की प्रगति से ही दुनिया की प्रगति संभव है. दुनिया को अगर कोई मंदी से रोक सकता है, तो वो भारत ही है. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री की योग, विदेश नीति और कोरोना प्रबंधन के लिए तारीफ की.

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त