15 साल के लड़के से रेप, 19 साल की लड़की को 10 साल की सजा, जानें क्या है पूरा मामला…

तोपचंद, नेशनल डेस्क। मध्य प्रदेश में 15 साल के लड़के से रेप करने वाली 19 साल की लड़ी को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंदौर कोर्ट ने नाबालिग लड़के से बलात्कार के मामले में लड़की को 10 साल की सजा सुनाई। मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। 5 नवंबर 2018 को एक महिला ने अपने 15 वर्षीय लड़के की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसका बेटा घर से दूध लेने के लिए निकला लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी घर वापस नहीं आया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लड़के की तलाश शुरू की।

ये भी पढ़ें: राहुल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, सीएम बघेल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा यह षड्यंत्र है…

गुजरात ले गई थी लड़की

पुलिस जांच मंे लड़के की लोकेशन गुजरात में मिली। लड़के की तलाश में जब पुलिस गुजरात गई तो लड़के साथ में 19 साल की एक लड़की भी मौजूद थी। लड़की ने किराए पर घर लिया हुआ था और लड़के के साथ उसी घर में रह रही थी। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू की। इस पूछताछ में लड़के ने बताया कि लड़की बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ गुजरात ले गई थी। जहाँ टाइल बनाने वाली कंपनी में उसकी नौकरी लगवा दी थी।

बार-बार संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी लड़की

रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित लड़के ने पुलिस को बताया था कि लड़की उसे अपने साथ बार-बार संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी। यही नहीं, लड़का अपने घर वालों से बात न कर सके। इसलिए उसने उसका मोबाइल भी छीन लिया था। लड़के के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपित लड़की को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। साथ ही, लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया। टेस्ट रिपोर्ट में लड़की पर लगे बलात्कार के आरोप सही पाए गए।

ये भी पढ़ें: किसानों की खबर: 25 मार्च तक न्याय योजना की चौथी किस्त, मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा…

3 हजार का जुर्माना भी

अब इस मामले में सुनवाई करते हुए इंदौर की पॉक्सो अदालत ने आरोपित लड़की को 10 साल की सजा सुनाने के साथ ही 3 हजार रुपए का जुर्माना भरने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने पीड़ित लड़के को बतौर मुआवजा 50 हजार रुपए देने का भी आदेश दिया।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

लड़ाकू विमान तेजस में पीएम मोदी ने भरी उड़ान, बोले- विश्व में हम किसी से कम नहीं … CUTE OWL PHOTOSHOOT : बेबी उल्लू की क्यूट अटखेलियां जीत लेंगी आपका दिल रणबीर कपूर और बॉबी देओल की दमदार एक्शन फिल्म ANIMAL का ट्रेलर रिलीज़ Mahindra Thar या Maruti Jimny कौन है दमदार Rashmika Mandanna की बोल्डनेस देख आपके भी निकल जाएंगे पसीने