Reel बनाने के चक्कर में मौतः कॉलेज की छत से छज्जे पर कूदा, देखें वीडियो…

@बिट्टू शर्मा

तोपचंद, जांजगीर-चांपा। रील्स बनाने के चक्कर जांजगीर-चांपा जिले के सरखो निवासी आशुतोष साव की जान चली गई। बिलासपुर के साइंस कॉलेज की छत से गिरकर उसकी मौत हुई। वह छत की स्लैब पर कूदते हुए अपने दोस्तों से इंस्टाग्राम के लिए रील्स बनवा रहा था।

किराए के रूम में रहता था आशुतोष

जांजगीर-चाम्पा जिले के सरखो निवासी आशुतोष साव बिलासपुर के अशोकनगर में किराए के रूम में रहता था। वह साइंस कॉलेज में बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र था। शुक्रवार को वह कॉलेज गया तो दोपहर करीब 3 बजे क्लासेस होने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए कॉलेज की छत में चढ़ गया।

ये भी पढ़ें: अचानक कैसे बदल गया बाहुबली प्रभास का लुक, सच्चाई आई सामने तो उड़ गए होश !

दोस्तों ने मना किया, फिर भी नहीं माना

साइंस कॉलेज की दो मंजिला छत में चढ़ने के बाद आशुतोष को अचानक रील्स बनाने का मन किया और वो छत से तीन फीट नीचे खिड़की के स्लैब में कूद गया और अपना वजन आजमाने लगा। उसे ऐसा करते देख दोस्तों ने मना भी किया। लेकिन, वह वीडियो बनवाने पर अड़ा रहा।

दोस्तों ने उसे मना किया समझाया लेकिन वह छत से नीचे कूदते समय का वीडियो बनवाना चाह रहा था, तभी अचानक उसका पैर स्लैब से फिसला और 20 फीट नीचे जमीन पर जा गिरा। उसके बाद सभी दोस्त दौड़ते हुए नीचे गए तो तक छात्र बेहोश पड़ा था। तभी छात्रों ने अपने टिचर को घटना की जानकारी दी। कॉलेज के टिचर द्वारा तत्काल सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सिम्स पहुंचाया। जहां जांच के बाद उसे मृत बता दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजन को सौंप दिया। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: 10वीं बोर्ड की परीक्षा में नकलः मनेंद्रगढ़ के इस स्कूल में शिक्षिका करवा रही थी नकल, वीडियो वायरल…

इकलौता बेटा था आशुतोष

जांजगीर चांपा जिले से लगे ग्राम सरखो निवासी रविशंकर साव गांव में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है, उसका एक लड़का और एक लड़की थी, इकलौता पुत्र था आशुतोष, इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बिलासपुर पहुंचे, पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया है, हादसे के बाद से परिजन सदमे में हैं।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त