CG विधानसभा: अपने ही विधायकों के सवालों पर घिरे मंत्री, अधिकारी को निलंबित करने करनी पड़ी घोषणा…

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज यानी कि मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों ने कई सवाल दागे। वहीं भ्रष्टाचार समेत गलत जानकारी उपलब्ध कराने का आरोप भी लगाया।

इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम अपने ही विधायकों के सवालों से घिर गए। विधायक अमितेश शुक्ल ने अधिकारियों पर पैसे खाने का आरोप लगाया इस पर मंत्री टेकाम को सहायक आयुक्त को निलंबित करने की घोषणा करनी पड़ी।

दरअसल, जर्जर स्कूल भवन से जुड़े सवाल पर चर्चा के दौरान चंदन कश्यप ने कहा कि अधिकारियों ने गलत जानकारी दी है। जर्जर भवन की संख्या 1 नहीं बल्कि 10 हैं। वे फोटोग्राफ्स उपलब्ध करा सकते हैं। जवाब में मंत्री टेकाम ने कहा इसकी अलग प्रक्रिया है।

Read More: मास्टर जसराज ने CM भूपेश से की सौजन्य मुलाकात, वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर में है नाम दर्ज

विधायक अमितेश शुक्ल ने इस मामले पर लगाया आरोप

वहीं अमितेश शुक्ल ने आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित कार्यालय और छात्रावास-आश्रमों में दैनिक वेतन भोगी व कलेक्टर दर पर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के नियमितीकरण के मुद्दे पर आरोप लगाया कि इसपर भ्रष्टाचार हुआ है। पैसा खाकर चार महीने से गायब एक कर्मचारी को नियमित कर दिया गया। उन्होंने जांच और कार्रवाई की मांग की। इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं जांच के साथ जिम्मेदार अधिकारी को सस्पेंड करने के लिए जोर दिया। इस पर मंत्री को सहायक आयुक्त को सस्पेंड करने की घोषणा करनी पड़ी।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त