Cyber Fraud: साइबर ठगों की नई चाल, बिना OTP के खाते से निकाल लिए 95 हजार

नेशनल डेस्क, तोपचंद। Cyber Crime : साइबर फ्रॉड की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए OTP बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन, बढ़ती तकनीक के साथ अब स्कैमर्स नए नए तरीके अपनाने लगे हैं। ऐसी ही एक साइबर फ्रॉड की घटना सामने आई है।

जिसमे देहरादून के एक स्कूल मैनेजर को बड़ा नुकसान हुआ है । उसके साथ 95 हजार की साइबर ठगी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साइबर बदमाशों ने बिना वन टाइम पासवर्ड (OTP) मांगे ट्रांजैक्शन किया। उन्होंने उसके मोबाइल फोन पर चार लिंक भेजकर पैसे निकाल लिए।

Read More : RRR के सॉन्ग ‘Naatu Naatu’ को मिला ऑस्कर अवॉर्ड, The Elephant Whisperers को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री अवार्ड

ऐसे दिया घटना को अंजाम

देहरादून के लच्छीवाला में स्कूल चलाने वाले शंभू प्रसाद पंचोली के साथ साइबर फ्रॉड का मामला हो गया। 15 फरवरी को एक व्यक्ति का उनके पास फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने खुद को स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र का पिता बताया। उसने बताया कि ऑनलाइन बेटे की फीस जमा करनी है।

फोन करने वाले व्यक्ति ने जिस छात्र का नाम लिया, वह उसी स्कूल में पढ़ता है। और उसकी फीस भी जमा होनी थी। फोन करने वाले ने उनके मोबाइल पर चार बार लिंक भेजकर क्लिक करने को कहा। इसके बाद कई बार में 94 हजार 996 रुपये की कटौती हो गई।

Read More : CG News : टाइगर रिज़र्व में लगी भीषण आग, वन्यप्राणियों की जान खतरे में, देखें Video

पुलिस को दी घटना की जानकारी

पीड़ित ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है। कि उसे 15 फरवरी को स्कूल में एक छात्र पीयूष के पिता होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति का फोन आया। क्योंकि छात्र की फीस बाकी थी इसलिए उन्हें फ्रॉड का कोई शक नहीं हुआ।

इसके बाद आरोपी ने शंभू के व्हाट्सएप पर चार लिंक भेजे और फीस लेने के लिए उन्हें खोलने को कहा। जब शंभू ने लिंक खोले और आरोपी द्वारा बताए गए स्टेप्स को फॉलो किया तो उसके अकाउंट से चार लेनदेन में कुल 95,000 रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त