
तोपचंद, रायपुर। Bilaspur gas cylinder blast: बिलासपुर पुलिस की बहादूरी की एक झलक सामने आई है। यहां एक ग्रामीण के घर में रखें गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया। किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी कि अंदर जाकर सिलेंडर को बाहर निकाले। इस बिच प्रधान आरक्षक ने खुद जाकर सिलेंडर को बाहर निकाला।
ये भी पढ़ें: इन 4 मुद्दों पर राज्यपाल से हुई मुख्यमंत्री की बात, क्या सभी बिल होंगे पारित? जानिए CM ने क्या कहा…
चकरभाठा थाना क्षेत्र का मामला
मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। यहां एक ग्रामीण के घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई, जो तेजी से फैल रही थी। जिसके ब्लास्ट हो जाने पर आसपास के घरों में भी क्षति पहुंचने की संभावना थी।
Bilaspur gas cylinder blast: भभक्ते आग को देख कोई अंदर नहीं जा रहा था। मौके पर पहुंचे प्रधान आरक्षक ने हिम्मत और सूझबुझ दिखाई और आग को फैलने से बचाया और सिलेंडर को तत्काल घर से बाहर निकाला। इसमें प्रधान आरक्षक आतिश पारीक और आरक्षक योगेंद्र खुटें मौजूद थे।