

एंटरटेनमेंट डेस्क,तोपचंद। Bheed Trailer Out : कोरोना महामारी पर बनी फिल्म ‘भीड़’ आपके होश उड़ाने वाली है। राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर ‘भीड़’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यह फिल्म कोरोना काल की कहानियां बयां करती है। भीड़ 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
किस तरह से एक आम इंसान के लिए इंसाफ मिलना कितना कठिन हो जाता है। इसके साथ ही लॉकडाउन परिस्थिति को बहुत ही अलग अंदाज में दिखाया है। ये 2 मिनट 39 सेकेंड का ट्रेलर आपके रोंगटे खड़े कर देगा।
Read More : Nawazuddin Siddiqui Audio Leaked: नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ऑडियो लीक, ‘किसी दूसरे के साथ मेरे बच्चे’…
लॉकडाउन की परिस्थिति
अनुभव सिन्हा ने मोस्ट अवेटेड फिल्म भीड़ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म में राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, दीया मिर्जा, पंकज कपूर, आशुतोष राणा, कृतिका कामरा, वीरेंद्र सक्सेना और आदित्य श्रीवास्तव जैसे मंझे हुए कलाकारों को लिया गया है। सबसे पहले रात के 12 से पूरे देश में…. के साथ ट्रेलर शुरू होता है। जिसमें लॉकडाउन की परिस्थिति से अवगत कराया जाता है। पूरे कोरोनाकाल की घटना इस मूवी में दिखाई गई है।

Read More : Placement Camp In Raipur : 430 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, 14 मार्च को आयोजित होगा प्लेसमेंट कैम्प
याद आ गए पुराने दिन
मूवी से पहले ही शानदार ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। इस ट्रेलर में लॉकडाउन के सीन दिखाए गए हैं। कैसे लोग शहरों से हज़ारों किलोमीटर दूर सामान के साथ अपने अपने घर जाने की कोशिश में थे। कई शहरों की सीमाओं को सील कर दिया गया था। ये सभी चीजें आपको भीड़ मूवी में दिखाई देने वाली है।

Read More : CG Breaking : थाने के अंदर मिली ASI की लाश, सुरक्षा पर उठाए जा रहे सवाल, इलाके में दहशत का माहौल
फिल्म में शामिल हैं कई मुद्दे
‘भीड़’ फिल्म में उन्होंने लॉकडाउन के दौरान लोगों को किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा उन सभी को दिखाने का प्रयास किया है। ट्रेलर में तब्लीगी जमात, जातिवाद, गरीबी, पुलिस अत्याचार, लोगों की बेबसी, शहरों की सीमाओं को बंद करने समेत कई अहम चीज़ें दिखाईं हैं. ट्रेलर देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। भीड़ 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

देखें ट्रेलर
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें