Bilaspur: 12 साल का प्यार 5 टुकड़ों में बंटा, सिर्फ एक शक के चलते पति बना जल्लाद, 2 महीने बाद खुला राज…

@दुर्गेश चंद्राकर

तोपचंद, बिलासपुर। Pawan Thakur killed his wife: बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या करके उसकी लाश के कई टुकड़े कर दिया और पानी टंकी में छिपा दिया। दो महिने तक लाश पानी टंकी में ही रही घर से बदबू भी आने लगा था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी के घर नकली नोट के अवैध कारोबार की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा। इस दौरान शव छत पर पानी की टंकी में कई टुकडों में महिला की लाश मिली।

Read More: CG Budget 2023-24: आज दोपहर 12:30 बजे CM भूपेश पेश करेंगे बजट, कल कही थी ये बात…

मृतका महिला

नकली नोट छापने की सूचना पर पहुंची थी जांच टीम

मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के सायबर क्राइम एंड कंट्रोल यूनिट को नकली नोट की सूचना मिली थी। टीम ने उसलापुर ओवरब्रिज के नीचे पवन ठाकुर के घर दबिश दी। तलाशी में छत पर पानी की टंकी के सिंटेक्स में पॉलीथिन में पैक एक महिला का शव मिला। जानकारी मिलने पर सकरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव के 5 टुकड़े किए गए थे। पवन ठाकुर से पूछताछ करने पर पता चला कि शव उसकी पत्नी सती साहू का है।

इस वजह से की हत्या

आरोपी ने बताया कि, दोनों ने 12 साल पहले लव मैरिज की थी। पवन ठाकुर सीसीटीवी लगाने के साथ ही फ़ोटोग्राफी का काम करता है। दोनों के दो बच्चे हैं, जो पवन के घर वालों के साथ पैतृक गांव में रहते हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चरित्र शंका के चलते हुए विवाद में पवन ने अपनी पत्नी की हत्या दो माह पहले की है। शव को ठिकाने लगाने शव के कई टुकड़े कर दिए और टंकी में छुपा दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

आरोपी पवन ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त