इसबगोल वाकई में है चमत्कारी! वेट लॉस और डायबिटीज के लिए है रामबाण

लाइफस्टाइल, तोपचंद : कई लोगों को ऐसा लगता है कि इसबगोल की भूसी सिर्फ कब्ज दूर करने में ही मददगार है। हालांकि, ऐसा नहीं है, ये कब्ज के अलावा भी कई बीमारियों के इलाज में फायदेमंद है। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है.

साथ ही फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती है। इसबगोल हर उम्र के लोग खा सकते हैं। यहां इसके कुछ फायदे बता रहे हैं जानिए-

क्या आपको पता है क्या है इसबगोल के फायदे (Benefits of Isabgol)

कब्ज से मिलती है राहत

कब्ज से निपटने के लिए इसबगोल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसबगोल में मौजूद अघुलनशील फाइबर मल को नरम और विस्तारित करने का कारण बनता है, जिससे आंत की गति में सुधार होता है। एक गिलास गर्म दूध में दो चम्मच इसबगोल मिलाएं और कुछ हफ्तों तक रोज रात को सोने से पहले पीएं।

बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल होगा कम

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो इसबगोल के हाइग्रोस्कोपिक गुण ब्लड से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। यह आंतों में एक पतली परत बनाता है जो खाने से कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

होगा वेट लॉस

इसबगोल लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में मदद करता है, जिससे आप जंक फूड खाने से बच जाते हैं। इसबगोल पाउडर को पानी और नींबू के रस में मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है।

डायरिया से मिलेगा छुटकारा

दही के साथ इसे मिलाकर खाने से दस्त के लक्षणों से राहत मिसती है। इसमें मौजूद फाइबर मल को सख्त करने में मदद करते हैं जो दस्त से पीड़ित होने पर अच्छी तरह से काम करता है।

एसिडिटी होगी ठीक

कभी कभी कुछ हानिकारक चीजें खा लेने के बाद पेट में एसिडिटी बनना एक आम समस्या है। अगर आप इस समस्या से पीड़ित रहते हैं तो इसबगोल की भूसी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त