मुख्यमंत्री बघेल ने सोलो साइकलिस्ट आशा मालवीय के जज्बे की सराहना, कर रही हैं संपूर्ण भारत की सायकल यात्रा

रायपुर, तोपचंद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सोलो साइकलिस्ट आशा मालवीय ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को आशा मालवीय ने बताया कि वे महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश लेकर संपूर्ण भारत की सायकल यात्रा पर निकली हैं।

आशा मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में ग्राम नाटाराम से हैं। उन्होंने यह यात्रा भोपाल से विगत 1 नवंबर को शुरू की है और देश की राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त को इसका समापन करने वाली हैं। इस दौरान वे भारत के 28 राज्यों में लगभग 25 हजार किलोमीटर की यात्रा करेंगी। अभी तक वे 9 राज्यो में 9600 किलोमीटर दूरी तय कर चुकी हैं, छत्तीसगढ़ दसवां राज्य है।

मुख्यमंत्री ने सोलो साइकलिस्ट आशा के जज्बे की सराहना की। उन्होंने उनसे अभी तक यात्रा के अनुभव के बारे में जाना और आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। सुश्री आशा ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि यात्रा में उन्हें छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए किये जा रहे कार्यों को जानने का भी मौका मिला। राज्य में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

World Cup 2023 क्रिकेट में ये 10 कप्तान संभालेंगे टीम की कमान, देखें कौन किसपर भारी TMKOC के जेठालाल की शो से छुट्टी ? ये वजह आई सामने Vivo Y200 Will Launch Soon : जबरदस्त रैम के साथ 64 MP का मिलेगा कैमरा, जल्द हो सकता है लांच Shehnaaz Gill ने सोशल मीडिया का बढ़ाया तापमान, फैंस हुए कायल Heart disease