पूर्व CM डॉ. रमन ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह को लिखा पत्र, किया ये आग्रह

तोपचंद, रायपुर। Dr. Raman Singh letter to Amit Shah: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इसमंे उन्होंने छत्तीसगढ़ के महार/मेहरा/मेहर जाति को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति की सूची में प्रतिस्थिापित करने का आग्रह किया है।

Dr. Raman Singh letter to Amit Shah: डॉ. रमन सिंह ने पत्र में लिखा है कि, छत्तीसगढ़ राज्य छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति की सूची के महार/मेहरा/मेहर के साथ प्रतिस्थिापित करने हेतु ज्ञापन प्रस्तुत किया है। उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर संभाग में महारा समुदाय की जनसंख्या लगभग 6 लाख से अधिक है, जो वर्ष 1992 से आरक्षण से वंचित हैं।

ये भी पढ़ें: गर्मी और लू से बचने की अपीलः मुख्यमंत्री भूपेश ने कलेक्टरों को दिए ये निर्देश

छत्तीसगढ़ सरकार ने महरा, माहरा, समुदाय को छत्तीसगढ़ की अनुसूचित जातियों की सूची में महार, मेहरा, मेहर की पर्यायवाची के रूप में शामिल करने की अनुशंसा अपने प्रस्ताव दिनांक 07.12.2021, 23.12.2021, 10.01.2022 और 28.01.2022 अनुसार की है, एवं प्रक्रिया अनुसार भारत के महारजिस्ट्रार एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने प्रस्ताव का परीक्षण कर सहमति व्यक्त कर दी है।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार राजपत्र दिनांक 18.12. 2002 अनुसार पूर्ववर्ती मध्यप्रदेश सरकार में महार, मेहरा, मेहर, महारा को अनुसूचित जाति की श्रेणी में रखने की मान्यता प्रदान कर दी है। अतः उक्त अनुशंसा पश्चात्, भारत के संविधान के अनुच्छेद 341 (2) के परिपेक्ष्य में, प्रस्ताव संसद के विचारार्थ एवं पारित करने हेतु विधेयक के रूप में प्रसंस्कृत किया जाना हैं।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त