Rashifal 17 April: 17 अप्रैल को चमकेगा आपका भी भाग्य! पढ़ें कैसा रहेगा दिन

aaj ka rashifal

Rashifal 17 April 2023: 17 अप्रैल 2023 सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन भगवन शंकर की आराधना करनी चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार 17 अप्रैल को राशि वालों का दिन कैसा रहेगा जानते है…

मेष राशि-


व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मन परेशान हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed Murder: इस वजह से तीनों ने उतारा अतीक-अशरफ को मौत के घाट, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

वृष राशि-
शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार पर ध्यान दें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगी। सुखद समचार म‍िलेगा।

मिथुन राशि-
धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

कर्क राशि-
धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार की समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। मन अशांत रहेगा। मीठे खानपान में दिलचस्‍पी बढ़ेगी। जमीन-जायदाद से लाभ होगा।

सिंह राशि-
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें: CG Video: किराना दुकान में देर रात लगी आग, 5 लाख का सामान जलकर खाक

कन्या राशि-
अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। व्यर्थ की भाग-दौड़ रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि हो सकती हे। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

तुला राशि-
व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी। मानसिक शांति रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। माता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंति‍त रहेंगे।

वृश्चिक राशि-
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान पर जाना हो सकता है।

धनु राशि-
मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी संयत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्‍थिति से परेशान हो सकते हैं।

मकर राशि-
नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाये रखने के प्रयास करें। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। पिता का साथ रहेगा। सेहत का ध्‍यान रखें। क्षणे रुष्‍टा-क्षणे तुष्टा की मन स्‍थिति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कुंभ राशि-
मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग रहेगा। घर-पर‍िवार में धार्म‍िक कार्य होंगे। लंबे समय से रुके हुए काम बनने की उम्‍मीद है।

मीन राशि-
परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वाहन के रख-रखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। शिक्षा में सुधार होगा। आत्‍मविश्‍वास में कमी आएगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। लाभ के अवसर मि‍लेंगे।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त